फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर के लिए जमीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ महोत्सव में महकेगी बिजनौर के आम की सुगंध
विज्ञापन

बिजनौर। लखनऊ में 29 जून सेे एक जुलाई तक होने वाले आम महोत्सव में बिजनौर का दशहरी आम भी अपनी महक से लोगों को रिझाएगा। आम महोत्सव में जनपद से कई बागवान और क्रेता महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव में कई जिलों, राज्यों से आम की विभिन्न प्रजातियों का संरक्षण मिलेगा। साथ ही इससे आम के बागवानों में आम की किस्मों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
बिजनौर जनपद में 9338 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग हैं। मंडावर, कोतवाली देहात, नांगल, किरतपुर आदि क्षेत्र में आम की बागवानी बहुत है। इस बार शासन से भी आम को बढ़ावा देने के लिए कई कदम बढ़ाए जा रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार प्रशासन व उद्यान विभाग जिले में निर्यातकों को आमंत्रित कर बागवानों से वार्ता कराई है। हर साल की तरह इस बार भी लखनऊ में आम महोत्सव आयोजित होगा, इसमें जिले से ज्यादा से ज्यादा बागवान व क्रेताओं को प्रतिभाग कराने का प्रयास है। जिला उद्यान विभाग की ओर से बागवानों को अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में सहभागिता करने को सूचना देने के साथ साथ उन्हें मेले में जाने को प्रेरित किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महोत्सव में आम की प्रतियोगिता के साथ सेमीनार का भी आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में नवीन तकनीकों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही बागवानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन ....
लखनऊ में 29 से एक जुलाई तक आम महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें जिले से ज्यादा से ज्यादा सहभागिता के बागवानों व क्रेताओं को सूचना दे दी गई। इसमें बागवान व क्रेता आम बिक्री का स्टॉक भी साथ में आकर्षण पैकिंग में ले जा सकते हैं।
-जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें