फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने महिला लेखपाल को किया निलंबित

विज्ञापन
नजीबाबाद में महिला लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
एसडीएम ने महिला लेखपाल को किया निलंबित
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने तहसील की लेखपाल पूजा रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लेखपाल को सुविधा शुल्क लेते हुए वीडियो वायरल होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के मिर्जा नेकपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल पूजा रानी का शुक्रवार को किसी राजस्व कार्य के लिए सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लेखपाल राजस्व अधिकारियों के हस्ताक्षर स्वयं कराने और कार्य से संबंधित सुविधा शुल्क भी स्वयं देने को वीडियो बनाने वाले से कहती है। वायरल वीडियो में लेखपाल ने अपने स्तर के कार्य के लिए सुविधा शुल्क लेते हुए दिखाई दे रही है। एसडीएम संगीता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल पूजा रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है वर्ष 2016 बैच की लेखपाल को तत्कालीन स्वच्छ एवं ईमानदार छवि के डीएम विजय किरन आनंद ने नियुक्ति दी थी। इस बैच के बिना सुविधा शुल्क तैनाती पाने वाले अनेक लेखपाल स्वयं सुविधा शुल्क वसूलने में काफी समय से चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें