एसडीएम ने दिलाई कर्तव्य परायणता की शपथ
नजीबाबाद। स्वाधीनता दिवस देशभक्ति भावना के साथ मनाया गया। सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों और सामाजिक संस्थाओं ने ध्वजारोहण और संगोष्ठी आयोजित कीं।
तहसील परिसर में एसडीएम परमानंद झा ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर कर्मचारियों का राष्ट्र और समाजहित को सर्वोपरि रखकर कर्तव्य निर्वाह की शपथ दिलाई। मुंसिफ न्यायालय परिसर में अपर सिविल जज जूनियर डिविजन इंदु रानी की उपस्थिति में सिविल जज जूनियर डिविजन अविनाश कुमार निजावन ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में प्रभारी दिनेश गौड़ की उपस्थिति में सीओ गजेंद्र पाल सिंह, आकाशवाणी स्टूडियो परिसर में एडीपी अमर सिंह, ट्रांसमीटर परिसर में एई तिलकराम, स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को दायित्वों के निर्वाह की शपथ दिलाई।
ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में प्रभारी बीडीओ वीके यादव ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानी शिलापठ पर पुष्प अर्पित किए गए। नगरपालिका परिषद कार्यालय पर ईओ विजयपाल सिंह की उपस्थिति में चेयरपर्सन सबिया निशात ने, जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ हरिनारायण की उपस्थिति में चेयरपर्सनपति लियाकत अंसारी ने और साहनपुर में चेयरमैन मेराज अहमद ने ध्वजारोहण किया।
लायंस क्लब के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव गौरव भूषण और क्लब सदस्यों के नेतृत्व में मुख्यअतिथि प्रदीप भंडारी के नेतृत्व में राष्ट्रीयध्वज को सलामी दी गई। गोल्डन लायंस क्लब की अध्यक्ष रेशु अग्रवाल, सचिव चारू गुप्ता, सोनम, पूनम अग्रवाल, रिक्की और अदिति के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। मुस्लिम फंड बसी किरतपुर राहूखेड़ी ब्रांच पर प्रबंध सुहेल ने ध्वजारोहण किया।
लालाबाद की नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस समारोह।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापठ पर पुष्पांजलि अर्पित करते ब्लॉक प्रमु?- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में स्वाधीनता दिवस पर पौधारोपण करतीं एलएनएस क्लब की महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD