फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ब्लाक प्रमुख को दिलाई शपथ

विज्ञापन
धामपुर में शपथ लेते क्षेत्रपंचायत सदस्य। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
एसडीएम ने ब्लाक प्रमुख को दिलाई शपथ
विज्ञापन

धामपुर। भारी बारिश के चलते मंगलवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ब्लाक प्रमुख को एसडीएम धीरेंद्र सिंह और बीडीसी मेंबरों को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने शपथ दिलाई।
मंगलवार को संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे जानकारी दी। जनता से उन योजनाओं का लाभ गांवों में लोगों को मुहैया कराने को प्रेरित किया। भाजपा विधायक अशोक राणा ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान से भी बीडीसी मेंबरों को साथ लेकर विकास क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रियंकर राणा, नीरज प्रताप सिंह, रोहित राणा, सोनू, नीरजा सिंह, रवि चौधरी, डा. एनपी सिंह, विवेक राज सौनी, डा. आदित्य अग्रवाल, बीडीओ अमरीश कुमार शर्मा रहे। इसके बाद ब्लाक के डबाकरा हाल में ब्लाक प्रमुख ने पहली मीटिंग की। जिसमें ब्लाक प्रमुख ने सभी मेंबरों से मतभेदों से उपर उठकर क्षेत्र का विकास करने का संकल्प दोहराया। संचालन एडीओ आईएसबी डीडी सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें