नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्?
- फोटो : NAZIBABAD
स्कूल खुले, तिलक से बच्चों का स्वागत
नजीबाबाद/नांगलसोती। प्राइमरी स्कूलों में 11 माह बाद पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। परिषदीय एवं गैर सरकारी स्कूलों को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया था।
कोरोना संक्रमण दौर शिक्षा पर भारी साबित हुआ। 11 माह बाद प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ने के लिए पहुंचे। परिषदीय स्कूलों तथा गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में लंबे अरसे बाद पहुंचे विद्यार्थियों का गर्मजोशी के साथ शिक्षकों ने स्वागत किया। अनेक स्कूलों को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया।
स्कूलों में बच्चों को साफ वातावरण देने के लिए विशेष व्यवस्था की गईं। पहले दिन कक्षा एक और कक्षा पांच के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना था लेकिन अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी भी विद्यालय पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चों को बैठाया गया।
शासन के निर्देशानुसार सोमवार और बृहस्पतिवार को कक्षा एक और कक्षा पांच, मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा दो और कक्षा चार तथा बुधवार और शनिवार को कक्षा तीन के स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने की समय सारणी दी गई है। पहले दिन काफी कम संख्या में विद्यार्थी स्कूलों में उपस्थित हुए।
नजीबाबाद के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा में तिलक लगाकर छात्रा का स्वागत करती शिक्षिका।- फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती के शहजादपुर में सजाया गया प्राइमरी स्कूल का कक्ष।- फोटो : NAZIBABAD