फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उत्साहित दिखे भाजपाई

विज्ञापन
नजीबाबाद में प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण देखा, बांटी मिठाई
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह देखा।
योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करते ही अनेक प्रतिष्ठानों पर उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कान्हा रॉयल सेल्यूट में आकाश कान्हा कर्णवाल, डॉ.राजीव अरोड़ा, प्रदीप कुमार, परवेज अहमद की उपस्थिति में अनेक लोगों ने एलईडी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम देखा।
विज्ञापन

भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी शुभम ग्रोवर के प्रतिष्ठान पर दीपक कर्णवाल, चंद्रशेखर, कमल बंधु, अमित कौशिक, मोनू वर्मा, नरेंद्र प्रजापति, मंगेश राजपूत, पंकज कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
उधर, भाजपा नेता अवनीश अग्रवाल टांडेवाले के गोकुल मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह देखा। अवनीश अग्रवाल ने केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का स्वागत किया।
विज्ञापन

ब्लॉक ने दिखाया शपथ ग्रहण कार्यक्रम
नजीबाबाद। ब्लॉक कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण ड्वाकरा हॉल में एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, एडीओ पंचायत राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने ड्वाकरा हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें