नजीबाबाद के इंपीरियल स्कूल में मिस और मिस्टर फेयरवेल का स्वागत करते विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
सार्थक मिस्टर और कनक बनीं मिस इंपीरियल
नजीबाबाद। इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के विदाई समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने समा बांधा। सार्थक को मिस्टर इंपीरियल और कनक राजपूत को मिस इंपीरियल का खिताब दिया गया।
विदाई समारोह का शुभारंभ चेयरमैन ओम प्रकाश राजपूत और प्रधानाचार्या डॉ. अंजना राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ओम प्रकाश राजपूत ने कहा कि कक्षा 11 के विद्यार्थियों की ओर से 12वीं के विद्यार्थियों को एक यादगार पल देने के रूप में प्रतिवर्ष विदाई समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह में दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सार्थक अग्रवाल को मिस्टर इंपीरियल और कनक राजपूत को मिस इंपीरियल, निखिल कुमार को मिस्टर फेयरवेल और अदिति टांक को मिस फेयरवेल, सानू सैनी को मिस्टर डैशिंग और अंशिका सिंह को मिस ब्यूटीफुल चुना गया। विद्यालय के चेयरमैन ओम प्रकाश राजपूत ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए टिप्स दिए। संवाद