फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना शोएब - आपसी भाईचारे से ही देश की तरक्की

विज्ञापन
भागूवाला में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में बोलते मुख्यअतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मौलाना शोएब - आपसी भाईचारे से ही देश की तरक्की
विज्ञापन

भागूवाला। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शोएब हाशमी ने समाज में एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एकता और आपसी भाईचारे से ही देश व समाज तरक्की करता है।
विज्ञापन

भागूवाला के मदरसा बैहरूल उलूम में जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक हुई। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शोएब हाशमी ने लोगों को सर्वधर्म संभाव को बढ़ावा देने और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की में नशा बाधा बन रहा है, उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। भागूूवाला निवासी असद नूर को जमीयत उलमा-ए-हिंद का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव कारी जलील चिश्ती, डॉ. नफीस गुलवेज, नायब सदर यूपी सैयद इकराम मियां, मुफ्ती मो. अमीर, सुफियान सदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश मौलाना मुजीब ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मो. साजिद, मोबीन, फैशन, मुस्तकीम अहमद, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें