फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान का भंडार है नजीबाबाद का सरस्वती पुस्तकालय

विज्ञापन
नजीबाबाद पुस्तकालय का वाचनालय। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
निखिल चौहान
विज्ञापन

नजीबाबाद। धार्मिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक महत्व से जुड़ा नगर है नजीबाबाद। दुष्यंत-शकुंतला की प्रणय स्थली के लिए पहचान रखने वाले नगर में एक शताब्दी पूर्व सरस्वती पुस्तकालय की स्थापना की गई। इसमें हस्तलिखित साहित्य के साथ नगर के ज्ञानालय में दुर्लभ धार्मिक और साहित्यिक पुस्तकों का भंडार है।
18 अक्तूबर 1918 को साहित्यानुरागी युवा ज्योति प्रसाद गिड़ला ने सात्यिक सोच के युवाओं के सहयोग से सरस्वती पुस्तकालय की स्थापना की थी। समाजसेवी एवं शिक्षाविद साहू शांति प्रसाद जैन, साहू भगवती प्रसाद, साहू हरशरण दास लाहौटी, श्रेयांश प्रसाद जैन ने पुस्तकालय की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। वर्ष 1947 में स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय योगदान देने वाले जेपी जाखेटिया के सानिध्य में पुस्तकालय की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई। अनेक चुनौतियों और बाधाओं का सामना करने के बाद पुस्तकालय को अपना भवन मिला। वर्तमान में पुस्तकालय का तीन मंजिला भवन आकर्षक वाचनालय है। समाजसेवी बालमुकंद रंधर की स्मृति में 1961 में पुस्तकालय को अपना बालमुकंद स्मृति भवन मिला। सरस्वती पुस्तकालय जनपद ही नहीं आस-पास के क्षेत्रों में दुर्लभ पुस्तकों के भंडार की पहचान रखता है। अनेक शोधार्थियों और मेधावियों को पुस्तकालय ने उच्चपद शिखर तक पहुंचाने में सेतु का काम किया है। (संवाद)
विज्ञापन

हस्तलिखित पुस्तकें उपलब्ध
नजीबाबाद। पुस्तकालय में चारों वेदों सहित हस्त लिखिल सात पुस्तकें व दुर्लभ चित्रावली रेड इंक में रखी गई हैं। रेड इंक की कुल पुस्तकों की संख्या 183 है। इन पुस्तकों को पुस्तकालय से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

32,917 पुस्तकों का है भंडार
नजीबाबाद। ज्ञान का भंडार कहे जाने वाले सरस्वती पुस्कालय में हिंदी भाषा की 25,719, अंग्रेजी की 4236, उर्दू की 2804, संस्कृत की 22, गुरुमुखी की 24, गढ़वाली भाषा की 14 पुस्तकों सहित कुल 32, 917 पुस्तकें उपलब्ध है। असंख्य पत्र-पत्रिकाएं भी ज्ञानालय की शोभा बढ़ाते हैं।

नजीबाबाद का सरस्वती पुस्तकालय भवन।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद- बाल मुकंद रंधर जिनकी स्मृति में बना पुस्तकालय भवन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें