शिवाला कलां के गांव फीना में मिनी मैराथन दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : BIJNOR
मिनी मैराथन में रूबी और अनुज ने पाया प्रथम स्थान
शिवाला कलां। ग्राम कल्याण समिति द्वारा गांव फीना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कीर्ति स्थल पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिनी मैराथन दौड़ आयोजित हुई। महिला वर्ग में रूबी गहलोत और पुरुष वर्ग में अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि नोएडा के वॉकर्स क्लब के अध्यक्ष पुखराज सिंह ने गांववालों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समिति सचिव हरीश कुमार के नेतृत्व में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर 400 महिला व पुरुषों धावकों ने भाग लिया। मिनी मैराथन में महिला वर्ग में गांव शिमला निवासी रूबी गहलोत ने प्रथम, डॉली गहलोत ने द्वितीय तथा गांव मझोला गुर्जर निवासी कामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में गांव मझोला गुर्जर निवासी अनुज प्रथम, गांव सिकंदरपुर निवासी विकास कुमार द्वितीय व गांव मझोला गुर्जर निवासी गोविंद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नरेश चौहान, सुशील कुमार, आलोक कुमार, राम अवतार सिंह, सुभाष चंद प्रजापति, भूदेव सिंह, यशपाल सिंह, मीना कुमारी आदि का योगदान रहा।