फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज तक दिल्ली-हरिद्वार में तैनात रहेंगे रोडवेज के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाईदूज तक दिल्ली-हरिद्वार में तैनात रहेंगे रोडवेज के कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर। भाईदूज तक दिल्ली और हरिद्वार के बस अड्डे पर बिजनौर डिपो के कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। दोनों ही प्रदेशों में बसों की आवाजाही को लेकर तालमेल बनाएंगे। इनके कहने पर ही बिजनौर से दोनों प्रदेशों में जाने वाली बसों के फेरे तय किए जाएंगे। वहीं यात्रियों को बसों में बिठाने का काम भी करेंगे।
त्योहारी सीजन के चलते लोगों की आवाजाही में काफी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ती हैं। उधर, बिजनौर डिपो में आय में बढ़ोतरी और यात्रियों को सहूलियत देने के लिहाज से खाका तैयार किया है। दिल्ली और हरिद्वार में चार-चार कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी। इनका मकसद है बसों की आवाजाही को लेकर सटीक सूचनाएं देना। इनकी सूचनाओं के आधार पर ही इन रूटों पर बसों की संख्या तय होती रहेगी। त्योहारों को लेकर रोडवेज निगम ने तैयारी की है। बाकायदा रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। सभी रूटों पर बसों का निर्धारण किया जा रहा है। वहीं परिचालकों और चालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि दो-दो चक्कर अतिरिक्त लगाने होंगे। हालांकि जिस रूट पर यात्री अधिक होंगे, उस पर बसों के फेरों में बदलाव भी कर दिया जाएगा। लोगों को यात्रा सुविधा मुहैया कराने के लिए त्योहारी सीजन में 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
हरिद्वार और दिल्ली के बस अड्डों पर बिजनौर रोडवेज के कर्मचारी भाईदूज तक तैनात रहेंगे, जिससे दोनों ही प्रदेशों में यात्रियों की भीड़ की सटीक सूचनाएं मिलती रहेंगी। उसी अनुसार इन रूटों पर बसे भेजी जाएंगी।
- ललित त्रिवेदी, एआरएम बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें