फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की भीड़ के सामने हांफ गईं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनों की भीड़ के सामने हांफ गईं रोडवेज की बसें
विज्ञापन

बिजनौर। भैया बस कहां जाएगी..? ये सवाल गोद में बच्चा लिए मीनू बस के परिचालक से करती है। जवाब मिलता है तो फिर वापस लौटकर स्टैंड पर बैठ जाती है। बैग संभाले या बच्चे को...यह दशा सिर्फ मीनू की ही नहीं रही बल्कि तमाम बहनों की भी रही। बस मिली तो सीट नहीं, भीड़ में चढ़ नहीं पाने के कारण एक बस छोड़ी फिर दूसरी का इंतजार किया। बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर दोपहर बाद तक ऐसा ही सिलसिला चलता रहा। रोडवेज की बसें भी यात्रियों की भीड़ के सामने हांफ गईं।
शनिवार दोपहर 1:52 मिनट पर बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर एक महिला आकर सवाल करती है, मेरठ की बस कब जाएगी। महिला ने बताया कि उसे अपने मायके मेरठ जाना है, लेकिन आधा घंटा से बस नहीं मिली है। बस कब आएगी कब जाएगी, किसे के पास कोई जवाब नहीं। महिला वापस लौटती है और मेरठ जाने वाली बस का इंतजार करने लग जाती है।
विज्ञापन

तभी एक बस ने रोडवेज डिपो के गेट में एंट्री की। जिन लोगों को मालूम था कि बस किधर जाएगी, वे दौड़कर बस में चढ़ लिए। कुछ महिलाओं ने भी अपने बच्चों को संग लेकर चढ़ने का प्रयास किया। तमाम जद्दोजहद के बाद आखिर में बस में सवार होने का मौका मिला वो भी तब जब बस में सभी सीट फुल गई। किसी ने अपने बैग खिड़की से फेंककर सीट हथिया ली तो किसी ने अपने बच्चे को खिड़की से अंदर कर दिया। लगभग सभी बसों में यही हाल रहा।
99 बसों ने ढोए 45 हजार यात्री
भैयादूज ने दीपावली के दिन के रिकार्ड को भी तोड़ दिया। चार नवंबर को बिजनौर रोडवेज की बसों ने 15 हजार यात्री ढोए थे। वहीं भैयादूज के दिन 45 हजार यात्री बसों में यात्रा कर चुके थे। सभी बसों को चार से पांच चक्कर लगाने पड़े।
इन रूटों पर रही सबसे ज्यादा भीड़
-बिजनौर, नगीना-धामुपर
- बिजनौर, चंदक, मंडावली-भागूवाला
- बिजनौर, किरतपुर-नजीबाबाद
-बिजनौर-चांदपुर
- बिजनौर, हल्दौर-धामपुर
- बिजनौर-नूरपुर
लंबे रूट पर घटाने पड़े फेरे
हर रोज बिजनौर से मेरठ या दिल्ली के लिए दस मिनट बाद बस मिल जाती है, लेकिन शनिवार को ऐसा नहीं हुआ। मेरठ दिल्ली की तरफ चलने वाली बिजनौर डिपो की बसों के फेरे घटाने पड़े। जिले के अंदर की अधिक सवारी होने के कारण मेरठ या दिल्ली बस भेजने का मौका ही नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

11 तक नहीं मिलेगा अवकाश
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज कर्मियों के अवकाश पर 11 नवंबर तक रोक लगा रखी है। इन्हें बिना अवकाश लिए बसों को दौड़ाना होगा। जब तक त्योहार के कारण सड़कों पर उमड़ी भीड़ कम नहीं हो जाती।

बिजनौर में भैया दूज पर रोडवेज बस में सीट पाने के लिए उमड़ी भीड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में भैया दूज पर रोडवेज बस में सीट पाने के लिए बच्चों को खिड़की से धकेलते परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें