फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस सेवा शुरू, पहले दिन यात्रियों का रहा टोटा

विज्ञापन
नजीबाबाद डिपो से रवाना होती रोडवेज बस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रोडवेज बस सेवा शुरू, पहले दिन यात्रियों का रहा टोटा
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए नजीबाबाद रोडवेज डिपो ने बस सेवाएं शुरू कर दी। नजीबाबाद से कौशांबी, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए पहले दिन करीब एक दर्जन बसों का संचालन हुआ। यात्रा के लिए पहले दिन यात्रियों का टोटा रहा।
कोरोना संक्रमण के बीच जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शासन के निर्देश पर अनलॉक-1 के पहले दिन प्रदेश में रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी। नजीबाबाद रोडवेज से बिजनौर होते हुए मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद, कौशांबी तथा मुरादाबाद दिशा में मुरादाबाद, रामपुर, बरेली तक सोमवार को रोडवेज बस सेवा शुरू की गईं।
विज्ञापन

नजीबाबाद डिपो के एआरएम प्रभात चौधरी ने बताया कि रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर सोमवार को करीब एक दर्जन बसों में नजीबाबाद डिपो से करीब 250 यात्रियों ने सफर किया। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस सेवा प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए शुरू की गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ पर्याप्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने डिपो की बसों और परिसर को सैनिटाइज करने की पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा किया।
विज्ञापन

संक्रमण के प्रति स्वयं जागरूक रहें यात्री: एआरएम
नजीबाबाद। रोडवेज बसों में यात्रियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहना होगा। एआरएम प्रभात चौधरी ने बताया कि रोडवेज बस में 52 यात्री सवार होंगे। खड़े होकर और बिना मास्क के कोई भी यात्री सफर नहीं कर सकेगा।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कराते यात्री।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद डिपो में बस में बैठे यात्री।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें