फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की बारिश में टूट गईं सड़कें

विज्ञापन
बिजनौर-कोतवाली रोड की खस्ताहाल सड़क - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
तीन दिन की बारिश में ही टूट गईं सड़कें
विज्ञापन

बिजनौर। तीन दिन तक बेमौसम बरसात हुई तो जिले की कई सड़कें टूट र्गइं। पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी इन सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। मालूम ही नहीं पड़ रहा कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे। इसकी बानगी बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर देखी जा सकती है।
बिजनौर से कोतवाली देहात तक सड़क का हाल बहुत बुरा है। यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हालांकि सड़क पहले से ही बदहाल थी लेकिन अब बारिश पड़ी तो सड़क पर चलना दूभर हो गया गड्ढे भी इतने गहरे की दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। गड्ढों में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। हालांकि है सड़क नेशनल हाईवे में तब्दील की जा रही है। फिर भी नेशनल हाईवे में तब्दील होने तक अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

शादीपुर से नहटौर गड्ढे ही गड्ढे
शादीपुर से नहटौर तक जाने वाली सड़क पर तीन दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं, अब बरसात हुई तो यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़क पर चलना मुश्किल भरा हो रहा है बमुश्किल लोग किसी तरह अपना सफर पूरा करते हैं।
मोटा महादेव भागूवाला बाईपास बदहाल
मोटा महादेव से भागूवाला तक सात किमी लंबा बाईपास है, हालांकि दो महीने पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था लेकिन निर्माण अधूरा ही छोड़ दिया गया बाईपास के दोनों छोर पर निर्माण कर दिया गया जबकि बीच में करीब दो किमी लंबी सड़क का भी बदहाल पड़ी है। बरसात में इस पर बुरी हालत हो गई।
इन सड़कों पर भी चलना है बेहद मुश्किल
पैजनियां से चांदपुर तक जाने वाली करीब 10 किमी लंबी सड़क पिछले दिनों हुई बारिश से टूट चुकी है। इस सड़क पर चलना दूभर हो रहा है इसके अलावा मंडावर से किरतपुर तक आने वाली सड़क भी टूटी हुई।
विज्ञापन

वर्जन
सर्दियों की बारिश सड़कों के लिए बेहद नुकसानदायक होती है। बरसात के मौसम में 40 दिन की बारिश और सर्दी में 4 दिन की बारिश बराबर होती है। जिससे सड़क टूट जाती है। सर्दी में अगर बारिश धीरे-धीरे पड़े तो और भी ज्यादा नुकसान सड़कों का कर देती है। जल्दी गड्ढे भरवाने में काम किया जाएगा।
- सुनील सागर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

नहटौर से पैजानिया रोड पर सदरूद्दीन नगर में सड़क पर हुआ जलभराव।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें