फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। कई गांवों को एनएच 74 से जोड़ने वाला सीरवासुचंद-कासमपुरगढ़ी का संयुक्त बस स्टैंड मार्ग का निर्माण अतिक्रमण की वजह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बैठक कर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि मार्ग बंद होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्षों से नेशनल हाईवे 74 को जोड़ने वाले कासमपुर गढ़ी सीरबासुचंद मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया था, लेकिन अब इस मार्ग के निर्माण कार्य शुरू होने पर गांव वाले खुश थे, लेकिन इस मार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे सड़क निर्माण कार्य महीनों से बाधित है। ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि जो अतिक्रमणकारी नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं उनके विरुद्ध डीएम से अतिक्रमण हटाने के आदेश कराया जाए। उधर, इस संबंध में बीडीओ जोहरी का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में हाजी मोहम्मद रजी , मोहम्मद खादिम, अब्दुल्ला खां,शमीम अहमद, अहमदुल्ला , मोहम्मद अकरम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें