फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौपा

विज्ञापन
चांदपुर तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
तहसील में रालोद का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

चांदपुर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने 28 अगस्त को किसान क्रांति दिवस के रूप में मनाते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

शनिवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर रालोद कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में चांदपुर तहसील पहुंचे। धरना प्रदर्शन कर इस दिवस को किसान क्रांति दिवस के रूप में मनाया। राज्यपाल को संबोधित एक नौ सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम कुंवर वीके मौर्य दिया। तहसील परिसर में धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता सरदार पंजाब सिंह ने तथा संचालन डा.विपिन तोमर ने किया। ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुुगतान ब्याज सहित दिलाने, भुगतान होने तक किसानों की देनदारी पर रोक लगाने आदि की मांग की गई है। धरने पर रूहेलखंड क्षेत्र युवा अध्यक्ष सचिन अहलावत, युवा जिलाध्यक्ष हनी तोमर, रूहेलखंड क्षेत्र महासचिव विरेंद्र सिंह, गोहर इकबाल, शौकत अली अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र प्रधान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष निपेंद्र चौधरी, शीशपाल राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें