फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नदियों में उफान... जलमग्न सड़कें, गांव में चली नाव

Wed, 06 Aug 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में तेज बारिश में एक छाते के सहारे पूरे परिवार को बचाने का प्रयास करता व्य​क्ति। संवाद - फोटो : अर्चना को नियुक्ति पत्र देतीं महिला पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। पहाड़ और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश से नदियों में उफान आ गया है। गंगा खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कई गांवों का संपर्क कटा हुआ है। लगातार बारिश से जिले में अलग-अलग जगहों पर आठ मकान धराशायी हो गए। जिनमें दबने से एक तीन साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया, जबकि बीस लोग घायल हुए हैं। बारिश और जलभराव के चलते हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग बंद हो गया। वहीं रावली में लोग नाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को 155.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सोमवार को 134 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। दो दिनों की लगातार बारिश से मंगलवार की सुबह आठ बजे बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.70 मीटर दर्ज हुआ, जबकि शाम को चार बजे यह 220.20 मीटर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से बीस सेंटीमीटर ज्यादा रहा। उधर, बैराज पर पानी 233644 क्यूसेक बहने की वजह से हर घंटे जलस्तर मापते हुए नजर रखी गई। गंगा में बाढ़ आने से आसपास में बसे गांव में अलर्ट किया गया। उधर, नवलपुर बैराज, रावली में पानी आ गया।

कछियाना बस्ती और खैरुल्लापुर में छतों पर चले गए लोग
मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से नजीबाबाद के गांव खैरुल्लापुर, कछियाना बस्ती में बाढ़ आ गई, जिससे घरों में जलभराव हो गया। घरों में पानी भरने से लोग अपनी छतों पर चले गए। उधर लकड़हान नदी, कोटावाली, मालन और गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। नजीबाबाद के टीला मंदिर क्षेत्र, रम्पुरा, अजमल खां रोड, मकबरा, मुगलूूूशाह, खैरुल्लापुर में भारी जलभराव हुआ। सोमवार से आकाशवाणी केंद्र में भारी जलभराव है। मालन नदी से बड़िया में कार सेवा पुल पर खतरा मंडरा रहा है। नदी का तेज बहाव पुल की एप्रोच को क्षतिग्रस्त कर रहा है।
विज्ञापन


मेरठ-पौड़ी हाईवे रहा प्रभावित
जलालाबाद में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर दूसरे दिन भी जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। हाईवे पर ढाई फीट पानी होने से राहगीरों ने दोपहिया वाहनों को पैदल होकर निकाला।
..................

प्रीतमगगढ़ का संपर्क मार्ग टूटा
कठियारी नदी का जलस्तर बढ़ने से पीतमगढ़ के लोगों का संपर्क कट गया। नदी के तेज बहाव में आवागमन के लिए बनाई गई पुलिया का एप्रोच मार्ग कट गया। उधर, मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। मार्ग से गांव शेखूपुरा आलम, लाहककला, लाहक खुर्द, साहबपुर उमराव जुड़े हैं। बास्टा क्षेत्र में नंगला व महबुल्लाहपुर ढाकी मार्ग पर जलभराव से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

रायपुर खादर की आबादी के निकट तक पहुंचा पानी

जलीलपुर। खेतों से होकर गांव रायपुर खादर की आबादी के निकट तक गंगा का पानी पहुंच गया है। गांववासियों के चेहरे पर बाढ़ का डर साफ देखा जा रहा है। मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर आदि के किसानों की फसलों में पानी पहुंच गया है।


कोपा गांव के पास खो नदी के स्टड बह गए
धामपुर। रामगंगा, खो, इकड़ा आदि नदियों का जलस्तर बढ़ने पर एडीएम विनय कुमार, एसडीएम रीतू रानी ने टीम के साथ खादर क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों को अलर्ट किया। कहा कि ऐसे में वह सुरक्षित स्थानाें पर चले जाएं। उधर, कोपा गांव को खो नदी से बचाने के लिए स्टड लगाए गए थे। वह सभी स्टड पानी के तेज प्रवाह में बह गए है। खो नदी के पानी का रुख कोपा की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

बिजनौर में तेज बारिश में एक छाते के सहारे पूरे परिवार को बचाने का प्रयास करता व्यक्ति। संवाद- फोटो : अर्चना को नियुक्ति पत्र देतीं महिला पुलिस अधिकारी।

बिजनौर में तेज बारिश में एक छाते के सहारे पूरे परिवार को बचाने का प्रयास करता व्यक्ति। संवाद- फोटो : अर्चना को नियुक्ति पत्र देतीं महिला पुलिस अधिकारी।

बिजनौर में तेज बारिश में एक छाते के सहारे पूरे परिवार को बचाने का प्रयास करता व्यक्ति। संवाद- फोटो : अर्चना को नियुक्ति पत्र देतीं महिला पुलिस अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें