फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी इंजीनियर के बाद आईएएस बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं रिमझिम

Tue, 14 Jul 2020 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर जिले की सीबीएसई 12वीं की टॉपर नाम-रिमझिम अग्रवाल प्रतिशत-99 ग्रुप-पीसीएम स्कूल-आरपी पब्लिक ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर में दो साल पहले सीबीएसई में कक्षा दस में बोर्ड टॉप करने वाली रिमझिम अग्रवाल ने कक्षा 12 में फिर से सफलता को छुआ है। रिमझिम अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। रिमझिम आईआईटी इंजीनियर बनना चाहती हैं, और उनका लक्ष्य आईएएस बनकर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन


आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा की छात्रा रिमझिम के पिता नीरज अग्रवाल कोचिंग सेंटर चलाते हैं। रिमझिम के पिता बताते हैं वह रोज स्कूल से अलग चार पांच घंटे पूरा मन लगाकर पढ़ती है। वह पढ़ाई के वक्त अपना ध्यान किसी दूसरी ओर नहीं लगाती है। यहां तक कि रिमझिम के पास अब तक खुद का फोन भी नहीं है। रिमझिम आईआईटी का जेईई मेंस क्लियर कर चुकी और अब अगली परीक्षा की तैयारी में जुट गई है। रिमझिम का सपना आईआईटी करके आईएएस बनना है। उसके पिता नीरज अग्रवाल बताते हैं कि रिमझिम पढ़ाई करते वक्त इधर उधर ध्यान तक नहीं देती है। उसके पिता बताते हैं कि रिमझिम सभी की मदद करना चाहती है। आईआईटी इंजीनियर बनकर वह नाम तो कमा सकती है लेकिन सीधे जनता ने नहीं जुड़ सकती है, इसलिए ही वह आईएएस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CBSE Result 2020: माता-पिता का दिल जीत... खुशी से झूम उठे ये छात्र-छात्राएं, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


विषय अंक
गणित 100
रसायन विज्ञान 99
कंप्यूटर 99
भौतिक विज्ञान 98
इंग्लिश 99

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें