उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को रोडवेज बस ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। इस दौरान शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व परिचालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बताया गया कि भैंसाली डिपो की बस मुजफ्फरनगर से आ रही थी। इसी दौरान मेरठ में रोडवेज बस अड्डे के सामने बस चालक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद लगभग 200 मीटर तक बस साइकिल को घसीटते हुए बस अड्डे के अंदर ले गई।