19 घंटे में ही बरामद कर ली राइफल
सिपाही और होमगार्ड के साथ मारपीट कर राइफल लूट की वारदात का पर्दाफाश सिर्फ 19 घंटे में ही पुलिस ने कर दिया। जिसके लिए कड़ी मशक्कत की जा रही थी। पुलिस की अलग अलग टीमों ने नेशनल हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए थे। शुरुआत में बदमाशों के स्थानीय होना माना जा रहा था लेकिन बाद में उत्तराखंड के होने की बात पुख्ता हुई।
बाइक पर लगा था कार का नंबर
बताया जा रहा है कि बदमाशों की बाइक पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी थी। उक्त बाइक के नंबर की पड़ताल की गई तो वह कार का निकला। ऐसे में पुलिस के लिए और भी चुनौती खड़ी हो गई थी। पुलिस नंबर प्लेट की जांच भी कर रही है।
एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर राइफल भी बरामद हो गई है। दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। -डॉ.प्रवीण रंजन सिंह, एसपी सिटी