धान घोटाला मामले में राईस मिल को किया सीज
चांदपुर। धान घोटाला मामले में बकाया पर एसडीएम, डीआएमओ की टीम ने जलीलपुर क्षेत्र स्थित राईस मिल को सीज कर दिया है।
एसडीएम कुंवर वीके मौर्य के मुताबिक जलीलपुर क्षेत्र में स्थित राईस मिल को धान कुटाई मामले में घोटाला करने पर करीब एक करोड़ के बकाया पर मिल को सीज कर दिया गया है।
गत वर्ष दो धान क्रय केंद्रों पर करीब 490 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। संभागीय खाद्य नियंत्रक द्वारा जलीलपुर स्थित रविंद्र ट्रेडर्स राइस मिल को धान की कुटाई के लिए अधिकृत किया गया था। धान कुटाई में तेजी लाने के लिए डीएम द्वारा अफजल स्थित मलिक ट्रेडर्स को भी धान कुटाई के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन दो फर्मों के विकल्प के बावजूूद रविंद्र ट्रेडर्स को ही खरीदा गया धान चावल निकालने के लिए भेज दिया गया। कुटाई के बाद निकला सारा चावल बिजनौर स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में नहीं पहुंचा। जिसमें जिला खाद्य निपणन अधिकारी ने जलीलपुर स्थित राईस मिल स्वामी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसडीएम कुंवर वीके मौर्य ने बताया कि शेष चावल की करीब एक करोड़ की बकाया में राईस मिल को सीज किया गया है।