फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास हत्याकांड में तीन युवक नामजद , रिपोर्ट कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास हत्याकांड में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शेरकोट। पुलिस ने क्षेत्र के गांव शाहकोट महापुर से 12 जुलाई की शाम रहस्मयढंग से घर से गायब 16 वर्षीय किशोर विकास का शव गांव के जंगल में अगले दिन पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने इस मामले में गांव के तीन लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पर पुलिस ने जांच के नाम पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस मामले को लेकर मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ शनिवार को फिर थाने पहुंचे और पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया इस मामले में एसपी पूर्वी अनित कुमार ने मृतक के परिजनों को शनिवार को थाने में बुलाया था। मृतक के पिता सुरेश सिंह सिंह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और न्याय पाने को लेकर एसपी पूर्वी के सामने प्रदर्शन किया था। सुरेश सिंह ने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र विकास 12 जुलाई की शाम को गायब हो गया था। काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। 13 जुलाई की सुबह जब वह ग्रामीणों की मदद से तलाश करने का प्रयास कर रहा था तो उसके पुत्र का शव एक पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतक का दाहिना पैर पर रखा हुआ था। उसके पूरे शरीर पर जख्म बने थे। शनिवार को पुलिस ने गांव के नामजद त्रिलोकचंद, गजेंद्र व सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र सिंह, कमाल सिंह, सुरेश सिंह, बबलू सिंह, महेन्द्र सिंह, मदन सिंह, हरी सिंह, सीताराम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना, योगेन्द्र, अजूना, बाबू सिंह, नन्हे सिंह, यमवीर सिंह, मुकेश, डालचंद्र, लाल सिंह, वरन सिंह, हरगोविंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें