मंडावली बढ़ापुर पूर्व विधायक मो. गाजी के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए दस लाख रुपये की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने की एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी कपिल कुमार ने मंडावली थाने में पूर्व विधायक मो. गाजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने और जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कपिल कुमार का कहना है कि उसकी राहतपुर की खसरा संख्या 5/2 और 21/2 में लगभग 1500 मीटर जमीन पर वर्ष 2010 में शेरकोट निवासी पूर्व विधायक मो. गाजी ने कब्जा कर स्टोन क्रेशर स्थापित किया था। तब से विधायक का अवैध कब्जा चला आ रहा है।
कपिल कुमार ने जमीन को कब्जा मुक्त करने के नाम पर दस लाख रुपये मांगने की और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने रिर्पोट दर्ज कर मामले की जांच किए जाने की जानकारी दी है।