बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में शनिवार को मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में वर्धमान कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश के सच्चे सपूतों भारतीय सैनिकों को दीपावली की पूर्व संध्या पर सैल्यूट किया। शहीद सैनिकों के सम्मान में दीयों व मोमबत्ती से इंडियन आर्मी लिखकर देशभक्ति के नारे लगाए।
विद्यार्थियों ने शाम छह बजे वर्धमान कॉलेज के मैदान में मोमबत्ती व दीयों से इंडियन आर्मी लिखा और इसके चारों ओर भी दीयों से सजाया। शुभम शांतनु, नीशू शांतनु, रजत कुमार, गौरव आदि ने कहा कि देश के सच्चे सपूत भारतीय सैनिकों के बॉर्डर पर तैनात रहने के कारण ही देश में सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक दुश्मनों की हर नापाक चाल को विफल करके हमारी रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि देश के सैनिकों का सम्मान करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से दीपावली पर एक दीया देश के अमर शहीदों के नाम प्रज्वलित करने की अपील की। इस दौरान सुमित कुमार, प्रमोद, नवनीत, सौरभ, ऋषभ, जानू कुमार आदि मौजूद रहे।