फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो नदी का उफान कम होने से ग्रामीणों में राहत, विभागीय अधिकारी ध्वस्त बंधे की मरम्मत करने में जुटे

विज्ञापन
शेरकोट के गांव नंदगांव में खो नदी के पानी हो रहे कटान का निरीक्षण करते एसडीएम धीरेंद्र सिंह - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
खो नदी का उफान कम होने से राहत
विज्ञापन

धामपुर। खो नदी में पानी का उफान कम होने से गांव नंदगांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि खो नदी में पानी तो कम हो गया है पर अब कटान की समस्या ज्यादा बढ़ गई।
डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शनिवार देर रात मौके का निरीक्षण किया था लेकिन पानी अधिक होने से अधिकारियों का काफिला वापस हो गया था। रविवार को पानी के कम होने पर बालू से भरे बोरों को लगाकर ध्वस्त हुए स्टडों को भरने का का प्रयास किया जा रहा है। गांव के नितिन चौहान, प्रधान महेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार का कहना है कि गनीमत है कि शनिवार रात नदी में पानी कम हो गया। नदी का पानी गांव की सड़कों पर घूम कर वापस हो गया।
विज्ञापन

रात में ही सूचना मिलने पर विधायक अशोक राणा, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार आरसी चौहान व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन पानी अधिक होने और अंधेरा होने से ग्रामीणों को अलर्ट रहने का संदेश देकर वापस लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को जब स्टड पानी के तेज प्रवाह में ध्वस्त हुए तो नदी में करीब 60 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था, जो अब घटकर रविवार को 12 बजे 35 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी तो कम हो गया है लेकिन मिट्टी कटान की समस्या तेजी से बढ़ गई।
रविवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने फिर गांव का दौरा कर अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है। इसके बाद ध्वस्त हुए बंधे को बालू से भरे बोरों से ठीक करने का प्रयास शुरू कर दिया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यदि फिर से नदी में उफान आ गया तो दिक्कत आएगी। ग्रामीणों ने डीएम से गांव का दौरा कर मजबूती से काम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि अब खतरा नहीं है। विभाग के अधिकारी टूटे स्थान की मरम्मत करने में जुटे है। अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि वे इसमें लापरवाही न बरतें। ग्रामीणों की जानमाल का नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें