बिजनौर में श्रीरामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार को भगवान राम को वनवास लीला का मंचन किया गया। दासी मंथरा की बातों में आकर रानी कैकेयी कोपभवन में चली जाती हैं और राजा दशरथ द्वारा दो वचन पूरे करने की बात याद दिलाती हैं। वे राजा दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास व भरत के लिए राज गद्दी मांगती हैं।
अफजलगढ़ में राघवेंद्र रंग मंच की ओर से रामलीला प्रसारण के तीसरे दिन रामबारात का आयोजन किया गया। रामबारात नगर के परंपरागत मार्गो से होती हुई रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। राम बारात का नगर में कई स्थानों पर नागरिकों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। बारात में राम लक्ष्मण, सीता राम, आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हरीशचंद कर्णवाल, दिनेश कौशिक, मदन सिंह, शरद कर्णवाल, सूर्यकांत सिंह, अतुल जैन, जेके जैन, प्रमोद अग्रवाल, लक्ष्मी चरण, प्रमोद बजाज, संजीव गुप्ता का योगदान रहा। उधर, कासमपुरी गढ़ी में भी धूमधाम से राम बारात निकाली गईग। उधर किरतपुर में श्री झंडा रामलीला कमेटी द्वारा रविवार रात नगर में राम बारात जुलूस निकाला गया। मोहल्ला हलवाईयान स्थित देवा शंकर मंदिर से देर शाम प्रारंभ हुए जुलूस में भगवान राम व लक्ष्मण की झांकी रथ पर विराजमान थे।