फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सितंबर को बिजनौर आएंगे राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
22 सितंबर को बिजनौर आएंगे राकेश टिकैत
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू की बैठक में भारत बंद की रणनीति तैयार की गई। 22 दिसंबर को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बिजनौर आगमन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

भाकियू युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि राकेश टिकैत 22 सितंबर को उत्तराखंड के लक्सर में होने वाली महापंचायत में शमिल होंगे। वे इसमे शामिल होने के लिए बिजनौर से होकर जाएंगे। 21 सितंबर को वे अमरोहा में विश्राम करेंगे। 22 सितंबर को सुबह दस बजे राकेश टिकैत बिजनौर की सीमा में बबनपुर चौकी पर पहुंचेंगे। वहां किसानों द्वारा उनका भव्य स्वागत होगा। वे बागड़पुर में महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। चांदपुर गंज होते हुए बिजनौर रशीदपुर गढ़ी में पत्रकारों से वार्ता करेंगे। बताया कि 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सुनील प्रधान, राकेश प्रधान, वीर सिंह डबास, समरपाल सिंह, कुलबीर सिंह, उदयवीर सिंह, संजीव कुमार, नितिन सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें