बिजनौर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पर के काफिले के सामने भाकियू नेताओं के काले झंडे दिखाकर हंगामा करने में हिरासत में लेने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कूद गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ने को कहा है। ऐसा न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के काफिले के सामने हंगामा किया था और काले झंडे दिखाकर रोकने की कोशिश की। उनकी गाड़ी के शीशे पर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने घूसे मारे। इस मामले में याकूब, उस्मान, राकेश प्रधान, अशोक कुमार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
पुलिस कार्यकर्ताओं को थाने ले आई। इसके विरोध में राकेश टिकैत ने ट्विट किया है। उन्होंने अपने ट्विट में कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना उनका अधिकार है। बिजनौर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं व किसानों को प्रशासन तुरंत रिहा करे अन्यथा जेल के फाटक खुले रखे। उन्होंने लिखा है कि कल (मंगलवार) को शहीदी दिवस पर और भी क्रांतिकारी आ रहे हैं।