फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा यंत्रों का जायजा लिया

विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन पर आग बुझाने के लिए रखीं रेत की बाल्टियां। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा यंत्रों का जायजा लिया
विज्ञापन

नजीबाबाद/बिजनौर। मेरठ के दौराला क्षेत्र में रेल की बोगी में आग लगने के बाद नजीबाबाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा यंत्रों का निरीक्षण किया।
स्टेशन के प्रभारी एसएस कमलेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आग से बचाव के यंत्रों का जायजा लिया गया है। सभी की जांच की गई है और संबंधितों को सही प्रकार देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन क्षेत्र में आग से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था है। वॉशिंग लाइन क्षेत्र में लगे हाईड्रेंट और पाइपों के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर पानी की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर लगे अग्निशामक यंत्रों को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए संबंधित विभागों द्वारा उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। रेलवे स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा के लिए रेत की बाल्टियां, फायर एक्सटिंग्विशर के साथ पानी के छिड़काव की रेलवे की ओर से व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर स्टेशन पर बाल्टियों में लगा है ताला
बिजनौर। बिजनौर रेलवे स्टेशन पर आग से बचाव के लिए रेत और पानी से भरी हुई छह बाल्टी रखी हुई हैं हालांकि ये ताले में कैद हैं। जंजीर डालकर ताला लगा दिया गया है। ताला देखकर ही लग रहा है कि सालों से इसे खोला नहीं गया है। आग लगी तो पहले चाबी ढूंढनी पड़ सकती है। उधर, स्टेशन मास्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि आग से बचाव के लिए चार एक्सटिंग्विशर लगे हुए है। पानी और रेत से भरी बाल्टियां हैं। आग की छोटी घटना पर काबू पाया जा सकता है। पर्याप्त साधन है।

बिजनौर में रेलवे स्टेशन पर आग बुझाने के लिए रखी गई रेत और पानी से भरी बाल्टियां।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें