बिजनौर में कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी जताई गई। कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल भी वितरित किए। वहीं, नजीजाबाद में पौधारोपण किया गया।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ गई है और विकास कार्य भी रूके पड़े हैं। झूठे वादों और बदले की भावना से देश चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, नीरज चौधरी, विक्रम सिंह, नजाकत अल्वी, मुनीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
उधर, नजीबाबाद में नगर कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटा। उधर, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने जन्मदिन पर जीआईसी परिसर में पौधरोपण किया। नगर अध्यक्ष एम. अकरम खां के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की राजनीतिक कुशलता पर चर्चा की। अलताफ रजा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कालू कुरैशी, अमजद सिद्दीकी, राकेश शर्मा, जसवंत राजपूत, अभिनव अग्रवाल, गुलफाम अलवी, शाही अराफात सैफी, रिहान एड., अमरीश शर्मा, डॉ. इकबाल, मकसूद अहमद, शारिब अंसारी आदि ने भाग लिया।
नगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने नगर अध्यक्ष नदीम फारूकी के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। युवा कांग्रेसियों नईमुल अख्तर, नदीम फारूकी, अभिनव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिहान नवाज,फराज हुसैन, इमरान अंसारी, वसीम अहमद, दिलशाद, हसीनुद्दीन, विकल्प, तुषार, शारिक अंसारी, अराफात ने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर लोगों के साथ पौधरोपण किया।