फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आभूषण गिरवी रखने के दाैरान राबिया ने रची चाेरी की साजिश

Wed, 12 Nov 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आभूषण गिरवी रखने के साथ ही राबिया ने बर्तन कारोबारी की दुकान में चोरी कराने की साजिश रच डाली। राबिया ने अपने भांजे शुएब और बेटे फराज को दुकान में सोना-चांदी रखा होने की जानकारी दी। इसके बाद ही दोनों आरोपियों ने बर्तन कारोबारी की चौक बाजार स्थित दुकान में चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद के चौक बाजार में योगेश की भले ही बर्तन की दुकान है, मगर असल काम साहूकारी का है। सोने चांदी के आभूषण गिरवी रखने के बाद योगेश कर्ज दिया करता था। आरोपी राबिया भी अक्सर आभूषण गिरवी रखने के बाद ब्याज पर पैसा लेने आती थी। सूत्रों का कहना है कि जो लोग कर्ज नहीं चुका पाते, उनके आभूषणों को गलाकर बिस्कुट बना लिए गए थे। पुलिस ने बिस्कुट बरामद भी किए हैं।
खंगाले गए सीसीटीवी : पुलिस ने इस चोरी का खुलासा करने के लिए पूरे शहर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सूत्रों का कहना है कि दो आरोपी चोरी किए गए माल को कट्टे में भरकर ले जाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज में देखे गए थे। यहीं से पुलिस को चोरी करने वालों के बारे में प्राथमिक जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें