फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीर 42 जमातियों को भेजा गया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन 42 जमातियों को भेजा गया घर
विज्ञापन

झालू। हल्दौर थाना क्षेत्र के आरवीआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी कॉलेज में क्वारंटीन कर रखे गए 53 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर, इनमें से 42 जमातियों को खाद्य सामग्री किट देकर एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया जबकि 11 को कान्हा फार्म हाउस बिजनौर के क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम बिजनौर नूरपुर हाईवे रोड पर स्थित आरवीआईटी कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर के अंदर 25 दिन पूर्व 53 जमातियो को क्वारंटीन कर रिपोर्ट भेजी गई थी। इन सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली। सेक्टर मजिस्ट्रेट नायाब तहसीलदार बिजनौर अजय कुमार, सेंटर इंचार्ज अरुण कुमार राणा, लेखपाल सौरभ कुमार की निगरानी में आरवी आईटी कॉलेज से 42 जमातियों को घर पहुंचाने का कार्य अंजाम दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि थाना स्योहारा क्षेत्र के 21, धामपुर के 10, बिजनौर के 4, नगीना के 2, शेरकोट के 5 को क्वारंटीन से घर पहुंचाया गया जबकि आंध्र प्रदेश के 10 और हरिद्वार के एक जमाती को कान्हा फार्म हाउस में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें