जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा
हल्दौर। पुलिस ने लुधियाना से अपने गांव लौटे एक युवक की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस प्रभारी दरोगा ब्रजपाल सिंह ने बताया कि गांव जमीरुद्दीन हथाई निवासी एक युवक पंजाब राज्य के लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन होने से उसे मजदूरी कार्य न मिल सका। वह देर शाम किसी तरह अपने घर वापस लौट आया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर गुरचरण सिंह ने युवक को किसी के संपर्क में न आने, बार-बार साबून से हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखने व होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए है। पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है।