जलालाबाद के मुबारकपुर कल्हेड़ी में सूफियाना कलाम पेश करते कव्वाल। संवाद
- फोटो : घायल पूनम।
जलालाबाद। गांव मुबारकपुर कल्हेड़ी में हजरत सैयद शाह विलायत की मजार पर तीन दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए।
मजार पर आयोजित सूफियान कव्वाली में सरफराज चिश्ती साबरी संभली ने नबियों में सबसे अव्वल रुतबा मेरे नबी का.., सरफराज साबरी जलालाबादी ने कल्हेड़ी में धूम मची है शाह विलायत की.., शाहिदीन साबरी ने चले भी आओ के महफिल सजाए बैठे हैं.., आदि कलाम पेश किए।
कव्वाली में गुलाम मखदूम रामपुरी, शारिक कव्वाल बहराइच, शारिरिक चिश्ती रामपुरी, आकिल हुसैन रामपुरी, उमरदराज साबरी किरतपुरी, महबूब साबरी ने शाह विलायत की याद में सूफियाना कलाम पेश किए। उर्स पर हरियाणा, चंडीगढ़, बहराइच, महाराष्ट्र, उत्तराखंड आदि क्षेत्रों से आए जायरीनों ने मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। इस अवसर पर हाजी मो. शाकिर अंसारी, ग्राम प्रधान मो.जाकिर, मो.नाज, जुनैद अहमद, उवेश अहमद, फैज जामी, मास्टर शकील आदि मौजूद रहे।
-