फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन संग्रह जनजागरण रैली निकाली

विज्ञापन
नगीना में जन जागरण रैली निकालते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
धन संग्रह जनजागरण रैली निकाली
विज्ञापन

नगीना/कोतवाली देहात। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत नगीना नगर में जन जागरण रैली निकालकर लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान नगीना नगर समिति के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर नगर में बाइक रैली द्वारा जन जागरण अभियान चलाया। हिंदू इंटर कालेज के मुख्य द्वार से प्रारंभ हुई बाइक रैली नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए एचआईसी पर पहुंचकर ही संपन्न हुई। इस दौरान रामअवतार बिश्नोई, सह नगर अभियान प्रमुख मोहित गोयल, हिसाब प्रमुख राहुल त्यागी, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, वीएचपी के जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जिला संगठन मंत्री बृजेश, आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख संजय वर्मा, जिलाप्रचार प्रमुख हेमंत कुमार, नगर संघचालक देवेंद्र गुप्ता, रमेश चंद, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, अरविंद गहलोत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, ब्राह्मण सभा नगीना के अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा आदि रहे। उधर कोतवाली देहात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने ग्राम शादीपुर में धन संग्रह जन जागरण रैली निकाली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह पौरूष चौधरी तथा युवा भाजपा नेता दीपक मौर्य के नेतृत्व में ग्राम शादीपुर में धन संग्रह जन जागरण रैली निकाली गई। इस दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। रैली में आरएसएस के गतिविधि जिला प्रमुख शौपाल सिंह, राजपाल सिंह, दीपक मौर्य, राजवीर धीमान, मामराज सिंह, मनोरमा गुप्ता, गजराज सिंह, मोहित चौधरी, विक्रांत देशवाल, आकाश कुमार, तुषार, नरेंद्र चौधरी, दिनेश निर्वाल, लक्षेंद्र शर्मा, रामेंद्र कश्यप, विनोद कुमार, अमर सिंह, विनीत मौर्य, अभिषेक मौर्य, ऋषभ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें