एक और मिला कोरोना संक्रमित मरीज
बिजनौर। जिले में रविवार को एक युवती कोरोना संक्रमित मिली। इसके साथ में 1358 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4349 हो गई है। इनमें से अब तक 4211 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। जबकि 63 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 75 हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 90 हजार 475 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से दो लाख 88 हजार 804 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 4349 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 84 हजार 455 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1671 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।