फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने ऑडिट के नाम पर लगाया वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों ने ऑडिट के नाम पर लगाया वसूली का आरोप
विज्ञापन

नहटौर। ग्राम पंचायतों में ऑडिट के नाम पर ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया और ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए।
भारतीय प्रधान संगठन एवं पंचायती राज प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधान ब्लॉक परिसर में एकत्रित हुए। प्रधानों का आरोप है कि कुछ ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों में नहीं जाते हैं। जिससे पंचायत वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। ग्राम प्रधान ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराते हुए विवाद का निपटारा कराया।प्रधानों के ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि उनकी मांगों को मान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अजय सिंह, प्रशांत कुमार, उदित कुमार, मुमताज अहमद, निसार अहमद, अशोक कुमार, अतुल कुमार, दीपक कुमार, शकील हेमराज सिंह तस्लीम अहमद, राजकुमार सिंह, रिंकू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें