फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना अनुमति आंबेडकर की प्रतिमा लगाने से रोका

Sat, 12 Apr 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा में बिना अनुमति आंबेडकर की प्रतिमा लगाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा लगाने से क्षेत्रवासियों को रोक दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा में अनुसूचित जाति के लोगों की होली दहन भूमि है। होली दहन की भूमि पर आंबेडकर जयंती से पूर्व क्षेत्रवासी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा रहे थे। पुलिस को बिना अनुमति होली दहन स्थल पर प्रतिमा लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय दरोगा सौरभ सिंह पुलिस टीम और क्षेत्रीय लेखपाल गौरव कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आंबेडकर लगाने वाले लोगों को समझा कर अनुमति लेने तक प्रतिमा लगाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें