17 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा
बिजनौर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 17 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 6913 अभ्यर्थी शामिल होंगी। परीक्षा की तीन स्तरीय निगरानी रहेगी। डीएम उमेश मिश्र ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की लेकर बैठक लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
पीईटी 24 अगस्त को है। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 17 केंद्र हैं। प्रशासन ने परीक्षा की सघन निगरानी के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या सीमित आवंटित की है। केंद्रों पर कम से कम 288 और अधिकतम 817 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तक और दूसरी पाली शाम तीन बजे से पांच बजे तक है।
डीएम उमेश मिश्र ने शनिवार की शाम परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली है। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाए। डीआईओएस को हिदायत दी कि केंद्रों की व्यवस्था को अच्छी तरह जांच परख लें। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा क्षेत्र को तीन जोन तथा सात सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। बैठक में सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन बीएस पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एसपी सिटी प्रवीण रंजन, बीएसए जयकरण यादव जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
त्रिस्तरीय निगरानी की तैयारी
प्रशासन पीईटी में कहीं कोई कमी कभी नहीं रहने देना चाहता है। पीजीटी परीक्षा में दो मुन्ना भाई के पकड़े जाने पर व्यवस्थाओं को पूरी तरह कसे जाने की तैयारी है। परीक्षा की तीन स्तरीय निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर दूरी से ही निगरानी शुरू हो जाएगी। केंद्र पर दो जगह सघन तलाशी होगी। हर जगह प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रहेंगे।
ये है परीक्षा केंद्र व अभ्यर्थी संख्या
एएन इंटरनेशनल स्कूल 288, आर्य कन्या इंटर कालेज 336, बीआईसी 288, डीडीपीएस 552, जीजीआईसी 480, जीआईसी 384, केपीएस 408, कृष्णा कालेज 408, एमडी कालेज आफ हायर एजुकेशन 336, एमडी इंटरनेशनल 408, माडर्न एरा पब्लिक स्कूल 408, माउंट लिट्रा जी स्कूल 360, आरबीडी 432, सेंटमेरी 528, वर्धमान कालेज 817 तथा विवेक कालेज 480, आरजेपी 408 अभ्यर्थी शामिल होंगे।