फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

रेहड़। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत गांव सादकपुर में महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम रेहड़ पुलिस द्वारा गांव सादकपुर के पंचायत भवन में मिशन शक्ति फेज 3 के तहत नारी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया ने बताया कि सरकार महिला अधिकारों को लेकर सचेत है आप कभी भी कहीं भी आपातस्थिति में शासन द्वारा निर्धारित महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 181 आदि पर फोन पर सुरक्षा ले सकती हैं। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा की महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस अवसर एस आई लखनलाल, सुनीता रानी, निशा आदि महिला आरक्षी तथा दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें