फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूरज को अर्घ्य देकर की पुत्रों की सलामती की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
उगते सूरज को अर्घ्य देकर की पुत्रों की सलामती की प्रार्थना
विज्ञापन

स्योहारा। छठ महोत्सव क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की सलामती की प्रार्थना की। अर्घ्य के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला।
चीनी मिल की मेन गेट कॉलोनी, भूड़ एवं डिस्टलरी कॉलोनी में पूर्वांचल के रहने वाले परिवारों की महिलाओं ने छठ मैया से संतान की सलामती एवं संतान प्राप्ति के लिए 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा। इस अवसर पर कॉलोनियों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम श्रद्धालुओं ने छठ मइया को गन्ना, मूली, चावल, मिष्ठान के साथ भोग लगाया। रोली, चंदन लगाकर नए वस्त्र पहन कर पूजा अर्चना के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। परिवारों ने सूप और डलिया में पूजा सामग्री रखकर अनेक प्रकार के व्यंजन भी चढ़ाए। श्रद्धालु देर रात्रि तक भजनों पर लोग नृत्य करते रहे। व्रती महिलाओं द्वारा बृहस्पतिवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिए जाने के साथ ही तीन दिनी छठ पूजा कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

भूड़ कॉलोनी के बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में मदन यादव, चितरंजन सिंह, शकुंतला देवी, चंद्रा देवी, उषा देवी, भारत ठाकुर, शिवाजी चौबे, संजय मिश्रा, अंजली मिश्रा, शंकर कुशवाहा, धर्मावती आदि ने भोजपुरी भजन प्रस्तुत किए। मेनगेट पर आयोजित छठ पर्व कार्यक्रम में कामिनी देवी, मंजू देवी, बेबी देवी, बिदा देवी, राजू कुमार, धीरेंद्र सिह, नंदलाल सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल रहे। चीनी मिल अधिशासी अधिकारी सुखबीर सिंह, अधिशासी उपाध्यक्ष राजीव त्यागी, मैनेजर विवेक श्रीवास्तव ने लोगों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें