गोवंश को सर्दी से बचाने की रखें तैयारी : डीएम
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने गोपाष्टमी पर बिजनौर नगर पालिका के कान्हा गो आश्रय स्थल पर गोवंश को चारा खिलाया। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार को गोवंश के लिए चारे, पानी और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए भी सभी प्रयास किए जाएं। गोवंश की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें। अगर कोई गोवंश बीमार लगता है तो उसका उपचार तुरंत कराएं। आम जनता को भी गोवंश की सेवा से जोड़ें। उन्हें भी समय-समय पर आश्रय स्थल में आकर गाय को चारा, गुड़ आदि खिलाने को प्रेरित करना चाहिए। कहा कि गोवंश की सुरक्षा और रख रखाव से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।