फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबे बरात पर बंद रहेंगे कब्रिस्तान, मजार और दरगाह:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शब-ए-बरात पर घर में ही रहें’
विज्ञापन

डीएम ने की हर हाल में लॉकडाउन का पालन करने की अपील
बिजनौर/नगीना/नूरपुर। डीएम रमाकांत पांडेय ने शब-ए-बरात के मौके पर नौ अप्रैल को कब्रिस्तानों व दरगाहों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड लखनऊ के पत्र के हवाले से जनसामान्य को सुरक्षित रखने के लिए लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कराने की बात कही। डीएम ने कहा कि शब ए बरात पर लोग कब्रिस्तान में अपने मृत परिजनों व पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने के लिए जाते हैं। उन्होंने जिले के सभी मुतवल्लियों, प्रबंध कमेटियों व प्रशासकों को निर्देेशित किया कि वे लोगों को कब्रिस्तानों, दरगाहों व मजारों पर आने जाने से रोकें। उन्हें घर पर ही इबादत करने को प्रोत्साहित करें। कब्रिस्तान, दरगाह व मजारों को बंद रखें ताकि वहां लोग जमा न हो पाएं। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन न हो पाए। कहा कि इन निर्देशों का पालन करना सभी मुतवल्लियों एवं प्रबंध समिति की व्यक्तिगत जिम्मेेदारी होगी।
विज्ञापन

वहीं नगीना में जामा मस्जिद नगीना के इमाम मुफ्ती उवैस अकरम ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण 9 अप्रैल को शब-ए-बरात को अपने घरों में रहकर ही मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी मुसलमान मस्जिद और कब्रिस्तान में न जाए, बल्कि अपने घरों में रहकर ही इबादत करें। उन्होंने कहा की खासी, छींक आने पर डॉक्टरों से संपर्क कर इलाज कराएं। साफ-सफाई का ध्यान रख बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। उन्होंने कहा जुम्मे के दिन रोजा रखें। उधर, नूरपुर में मरकजी उलमा कौंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना गुलाम नवी आजाद ने शब-ए-बरात पर कब्रिस्तान न जाने और नमाज आदि अपने घरों में ही रहकर करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें