बिजनौर में नगीना देहात क्षेत्र के जीतपुर गांव में निवर्तमान प्रधान द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि निवर्तमान प्रधान रईस अंसारी ने मंगलवार को खुलेआम हवाई फायरिंग कर ट्रैक्टर रैली को रवाना किया।
यह भी पढ़ें: यूपी: हाथी ने युवकों पर बोला हमला, कुलदीप की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कई ने भागकर बचाई जान
वहीं हवाई फायरिंग करते हुए ग्राम प्रधान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी निवर्तमान प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
समाजवादी पार्टी हाईकमान के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के दिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव जीतपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान ट्रैक्टर रैली के स्वागत में हर्ष फायरिंग करना निवर्तमान प्रधान को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर प्रधान की हरकत वायरल हो गई। पुलिस ने गणतंत्र दिवस की रात को ही निवर्तमान प्रधान को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: बागपत: डेयरी पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि गांव जीतपुर के निवर्तमान प्रधान रईस अंसारी द्वारा कोरोना महामारी के दौर में समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली का स्वागत करते हुए हर्ष फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में रईस हवा में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने मंगलवार की रात को ही रईस को गिरफ्तार कर लिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/