शेरकोट। क्षतिग्रस्त केबल बदलने और नए 11 केवी फीडर के निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को नगर की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। इससे लोगों को पेयजल और घरेलू कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग के जेई मोईनुद्दीन ने बताया कि हाफिजाबाद, मुबारकपुर बिजलीघर पर क्षतिग्रस्त एक्सएलपीई केबल बदलने के लिए सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी शेरकोट विद्युत लाइन की आपूर्ति बंद रखी गई। वहीं, नगर के बिजलीघर में नए 11 केवी फीडर के निर्माण के चलते सुबह आठ से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ला वीरथला निवासी सुशील चौहान ने बताया कि बिजली न आने से पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई। साथ ही घरों के रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।शाम पांच बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली।