फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे दूसरी बाइक पर चल रहे लोगों पर फायरिंग कर दी। जिसमें सवार एक व्यक्ति के पैर में गोली जा लगी, जबकि इस घटना के बाद बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम शहर कोतवाली के गांव पृथ्वीपुर निवासी नीरज त्यागी एडवोकेट गांव बबनपुरा निवासी परिचित राजेंद्र के संग बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। गांव बबनपुरा के पास पहुंचने पर दूसरी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गोली चला दी। गोली राजेंद्र के दाएं पैर में जा लगी। गोली लगने से बाइक नीचे गिर गई। बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बाइक गिरने से नीरज त्यागी भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें