फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ओसीबी खराब होने से पांच घंटे हो रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

नांगलसोती। क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। महमसापुर कृषि पोषक फीडर की ओसीबी पिछले छह माह से खराब होने से किसानों को मात्र पांच घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। भाकियू ने विद्युत अधिकारियों से जल्द ओसीबी सहीं कराने की मांग की है।
नांगलसोती क्षेत्र के सौफतपुर बिजलीघर से हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर कृषि पोषक फीडर के माध्यम से खेतों की सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। छह माह से महमसापुर कृषि पोषक फीडर की ओसीबी खराब होने से किसानों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा महमसापुर कृषि पोषक फीडर को हरचंदपुर फीडर की ओसीबी से जोड़कर चलाया जा रहा है, एक फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण दोनों फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। ऐसे में किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह, राजीव कुमार, नीटू चौधरी, राजवीर काकरान, जिले सिंह का कहना है कि शासन से कृषि पोषक फीडर को 10 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश हैं, लेकिन ओसीबी खराब होने के कारण मात्र पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। भाकियू ने चेताया कि विद्युत निगम ने ओसीबी सही कराकर बिजली आपूर्ति का समय नहीं बढ़ाया तो कार्यकर्ता सौफतपुर बिजलीघर पर धरना देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें