फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैजनियां बिजलीघर पर धरना

Fri, 13 Jul 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पैजनियां बिजलीघर पर धरने को संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दौर में गांव पैजनियां में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर में 10 एमबीए का फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

आठ दिन पूर्व पैजनियां बिजलीघर में दस एमबीए का एक ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उस दिन से ही क्षेत्र के करीब पचास गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। आठ दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया जा सका है। इससे गुस्साए किसान बृहस्पतिवार दोपहर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में पैजनियां बिजलीघर पहुंचे। विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से कराने की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठ गए। करीब चार घंटे बाद एक्सईएन चांदपुर लाल सिंह राकेश धरना स्थल पर पहुंचे। एक्सईएन ने किसानों को उनकी समस्याओं का 14 जुलाई की सुबह तक समाधान कराने का आश्वासन दिया।   लेकिन किसान उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। 
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू ने एसडीओ संदीप कुमार, जेई सत्यप्रकाश चौहान पर लापरवाही करने और झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया। किसानों ने एक्सईएन को नया ट्रांसफार्मर न आने तक बिजलीघर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांगों के पूरा होने तक अनिश्चितकालीन धरना देने पर अड़े रहे। धरने की अध्यक्षता अहसान अहमद, संचालन निखिल त्यागी ने किया। जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, जलीलपुर   ब्लाक अध्यक्ष हरगुलाल सिंह,   ग्राम प्रधान संघ के हल्दौर ब्लाक अध्यक्ष देशराज सिंह, ठाकर सिंह, मोहित त्यागी, रक्षित त्यागी, धर्मपाल सिंह, पवन कुमार, भूपेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, चरन सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें