फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

Thu, 06 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में राहूनंगली में मंगलवार रात एक महिला के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करंट की चपेट में आकर एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। एसडीएम द्वारा मौके पर मुआवजे की राशि देने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे राहूनंगली निवासी नरेंद्र कौर पत्नी हरविंदर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव में चल रही रामलीला देखकर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में एलटी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट की चपेट में आकर सोमपाल सिंह का 12 वर्षीय पुत्र चांद बुरी तरह से झुलस गया। उसे परिजन उपचार के लिए बिजनौर ले गए। ग्रामवासियों ने बिजलीघर पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। देर रात हुई घटना के बाद सुबह तक भी बिजली निगम का कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा तो परिजनों का आक्रोष फूट पड़ा। परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों के आने तक शव को मौके से उठाने के लिए मना कर दिया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र चौहान, एसडीएम चांदपुर आजाद भगत सिंह, सीओ बीएल आर्य, नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामवासियों  को समझाते हुए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामवासी मौके पर ही मुआवजा देने और जर्जर तारों को बदलवाने की मांग पर अड़ गए। बाद में बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र चौहान एवं एसडीएम आजाद भगत सिंह ने मृतक की बहन को तात्कालिक मुआवजे के तौर पर सत्तर हजार रुपये एवं घायल बच्चे के परिजनों को 30 हजार रुपये दिए। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को जांच के बाद और धनराशि दी जाएगी। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लाभ भी मृतक के परिजनों को दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। एसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें