फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एमएलसी स्नातक के चुनाव के रवाना होने से पूर्व बैलेट पेपर चेक करती पोलिंग पार्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट से रवाना हुईं। पांच मतदान अधिकारी द्वितीय ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। जिले में करीब बत्तीस हजार ग्रेजुएट वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्चान क्षेत्र के लिए तीन फरवरी शुक्रवार को वोट पड़ेंगे। इसके लिए जिले में 50 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर चार कर्मचारी हैं। 56 सेक्टर, जोनल तथा माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इस चुनाव में 560 कर्मचारी लगे हैं। ब़हस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। इस दौरान सभी पीठासीन अधिकारी मौजूद रहे। गैरहाजिर पांच मतदान अधिकारी द्वितीय के स्थान पर रिजर्व कर्मचारी भेजे गए हैं।
उधर, धामपुर में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को होने वाले एमएलसी चुुलाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  तहसील क्षेत्र के धामपुर, स्योहारा, नहटौर और अफजलगढ़ के 19 बूथों पर 10,862 स्नातक मतदाता वोट का प्रयोग करेंगे। सभी बूथों में मतदान सवेरे आठ से शाम के चार बजे तक होगा। 
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि धामपुर ब्लाक में चार और पालिका में चार बूथ बनाए गए हैं। शेरकोट पालिका में एक , नहटौर पालिका में एक,  अफजलगढ़ पालिका में तीन,  स्योहारा ब्लाक व पालिका में दो-दो बूथ बने हैं। भाजपा नेता संजय चौहान ने बताया कि वोटर लिस्ट के अनुसार, नहटौर ब्लाक व नगर क्षेत्र में 1885, धामपुर नगर और ब्लाक में 4254, अफजलगढ़ पालिका के तीन बूथों पर 2095 , स्योहारा ब्लाक और पालिका में 2245, शेरकोट पालिका के एक बूथ पर 383 स्नातक मतदाता है। संजय चौहान ने कहा कि मत का प्रयोग करते समय मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त पेन का ही प्रयोग करें। वोट डालने के लिए मतदाता को अपनी आईडी लेकर जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें